रनवीर वजन बढाने में जुटे

पटकथा लेखक, निर्देशक और अभिनेता रजत कपूर की फिल्म के लिए रनवीर वजन बढ़ा रहे हैं। इसके लिए वे केला, चावल, आलू, चॉकलेट आदि खा रहे हैं।
रजत की फिल्म 'ए रेकटैंगुलर लव स्टोरी' के लिए रनवीर को कम से कम 12 किलोग्राम वजन बढ़ाने के लिए कहा गया है। बॉलीवुड में ऐसा कहा जाता है कि रनवीर पर रजत का सबसे अधिक प्रभाव है और वे रजत को मना नहीं कर सकते हैं।
रनवीर ने बताया कि उन्होंने 12 किलोग्राम वजन बढ़ा लिया है। उन्होंने कहा कि 'गुरु' फिल्म में जिस प्रकार अभिनेता अभिषेक बच्चन ने वजन बढ़ाया था, ठीक वैसे ही वे भी प्रयास कर रहे हैं।
वे कभी पूजा भटट के ब्यायफ्रैंड रह चुके है।


Click it and Unblock the Notifications