फिल्म में 40 किस...बिना CUT के सेंसर बोर्ड ने किया पास..सभी हैरान!
रणवीर सिंह और वाणी कपूर की फिल्म बेफिक्रे को यूए सर्टिफिकेट मिल गया है। फिल्म में एक भी कट नहीं लगाया गया है।
रणवीर सिंह और वाणी कपूर की अाने वाली फिल्म बेफिक्रे पर सभी की निगाहें हैं। फिल्म में करीब 40 किसिंग सीन होने पर ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सेंसेर बोर्ड ज़रूर इस फिल्म में कैंची चलाएगा। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। सीबीएफसी ने फिल्म में 40 किसिंग सीन होने के बावजूद इसे यूए सर्टिफिकेट दे दिया है।

आपको बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर लीड रोल में हैं। ये फिल्म 9 दिसंबर को रिलीज़ होगी। फिल्म को निर्देशित किया है आदित्य चोपड़ा ने और यशराज फिल्म्स ने इसे प्रॉड्यूस किया है।


Click it and Unblock the Notifications