अपने लुक को सीक्रेट रखेंगे रणवीर, पार्टी-फ्लर्टिंग सब बंद!

आजकल अपनी फिल्मों के लुक को सीक्रेट रखने के लिए फिल्म स्टार्स से लेकर फिल्म निर्देशक, निर्माता तक काफी सीरियस रहते हैं। खबर है कि रणवीर सिंह भी अपनी अगली फिल्म जो वो जोया अख्तर के साथ कर रहे हैं के लुक को सीक्रेट रखने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। रणवीर सिंह को कहा गया है कि वो अपने लुक को सबसे छुपा कर रखें और किसी से भी इसके बारे में बात ना करें। रणवीर सिंह जो कि मस्ती करने में सबसे आगे रहते हैं उन्हें अब कुछ दिनों के लिए पब्लिक से, मीडिया से और यहां तक कि अपने दोस्तों से भी दूरी बनाकर रखनी होगी ताकि गलती से भी कोई उनके लुक को देख ना ले। रणवीर सिंह जो कि अपने जोश और एनर्जी को लेकर काफी मशहूर हैं उन्हें अब कुछ दिनों तक अपने इस जोश और एनर्जी को संभाल कर रखना होगा।

रणवीर सिंह का फिल्मी करियर अभी तक काफी बेहतरीन रहा है। एक के बाद एक रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस हिट फिल्में दी हैं और आगे भी रणवीर के हाथों में बड़े बैनर की फिल्में हैं। लेकिन पिछले कुछ फिल्मों में रणवीर सिंह की एक्टिंग को लोगों ने पसंद नहीं किया क्योंकि रणवीर की एनर्जी लोगों को हद से ज्यादा नज़र आने लगी है जिसकी वजह से वो कभी कभी किसी भी किरदार को निभाते निभाते ओवर कॉंफीडेंट हो जाते हैं। लेकिन रणवीर एक बेहतरीन एक्टर हैं ये सभी जानते हैं और स्वीकार भी करते हैं ऐसे में एक दो फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर ना चलने से रणवीर की एक्टिंग की दुकान पर कोई खास असर नहीं पड़ने वाला। अब रणवीर की अगली फिल्मों को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। जोया अख्तर के साथ रणवीर जो फिल्म बना रहे हैं उसके लिए रणवीर कुछ अलग ही गेटअप और लुक्स बनाने की कोशिश में हैं।

लुटेरा को अवॉर्ड ना मिलने से दुखी हैं रणवीर!

इस लुक को पाने के लिए रणवीर लगातार मेहनत कर रहे हैं और फिल्म की टीम भी नहीं चाहती कि रणवीर का ये लुक फिल्म के लुक के रिवील होने से पहले लोगों के सामने आ जाए। इसलिए अब कुछ दिनों तक रणवीर मीडिया की नज़रों से दूर रहने की कोशिश करेंगे। यहां तक कि उनकी पार्टी, आउटिंग सबकुछ बंद हो जाएगा। क्योंकि एक बार रणवीर अपनी सो-कॉल्ड गर्लफ्रैंड्स से मिले और दोस्तों के साथ बाहर आए तो मीडिया तो उन्हें छोड़ेगी नहीं। ऐसे में रणवीर जैसे हर समय मस्ती के मूड में रहने वाले एक्टर के लिए अपने लुक को छुपा पाना काफी मुश्किल होगा। पर रणवीर ने अगर ठान ली है कि वो अपने लुक को रिवील नहीं करेंगे, तो ये तो पक्का है कि रणवीर पूरी कोशिश करने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X