बकरीद पर रिलीज होगी सोनाक्षी और रणवीर की लुटेरा
इस साल ईद के मौके पर फिल्मों के प्रदशर्न को लेकर सलमान खान से किसी तरह के टकराव से बचने के लिए रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म लुटेरा के निमार्ताओं ने फिल्म को 26 अक्टूबर को बकरीद के मौके पर रिलीज करने का फैसला किया है।
सलमान खान के लिए ईद के मौके पर उनकी फिल्म की रिलीज शुभ मानी जाती है। उनकी वांटेड 2009, दबंग 2010 और बॉडीगार्ड 2011 ने ईद के मौके पर ही बॉक्स आफिस पर धमाल मचाया। इस साल ईद के मौके पर उनकी फिल्म एक था टाइगर रिलीज की जाएगी, जिसे आदित्य चोपड़ा बना रहे हैं और इसमें सलमान के साथ कैटरीना कैफ होंगी।
संयोग है कि सोनाक्षी के लिए भी ईद भाग्यशाली हो सकती है क्योंकि वह दबंग में सफलता का स्वाद चख चुकी हैं। खबरों के मुताबिक सोनाक्षी ने लुटेरा के निमार्ताओं से कहा था कि यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज की जाए। लेकिन सलमान की एक था टाइगर की रिलीज इस दिन होने की घोषणा पहले ही हो चुकी है और फिल्म निमार्ताओं ने किसी तरह के टकराव से बचते हुए लुटेरा को बकरीद पर प्रदशिर्त करने का मन बनाया है।
निमार्ता विकास बहल ने कहा, लुटेरा 26 अक्तूबर को प्रदशिर्त होगी, जिस दिन बकरीद है। फिल्म का निदेर्शन उड़ान से ख्याति प्राप्त विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications