..................... Ranveer Singh's new look viral, Arjun Kapoor-Karisma Kapoor made this comment - Hindi Filmibeat

रणवीर सिंह के नए लुक को देख हैरान रह गए लोग, अर्जुन कपूर-करिश्मा कपूर ने कर दिया ये कमेंट...

Ranveer Singh

Ranveer Singh's new look viral: रणवीर सिंह अपने लुक्स की वजह से आए दिनों चर्चा में बने रहते हैं। उनका हर लुक पहले से अलग होता है। फिलहाल तो रणवीर सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत में पहने गए आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। उनका लुक बेहद शानदार लग रहा है।

रणवीर ने कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह हर तस्वीर में स्टाइलिश पोज देते नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह व्हाइट और सिल्वर कलर का आउटफिट पहने दिख रहे हैं। उनके इस नए लुक को देखकर उनके फैंस हैरान रह गए। उन्होंने लंबे बालों को पोनीटेल में बांधा हुआ था, स्टाइलिश चश्मा पहने एक्टर की घनी दाढ़ी उनपर काफी सूट कर रही है। कहना होगा की रणवीर का यह लुक काफी हिट रहा! बता दें कि इन तस्वीरों को देख फैन्स ही क्या सितारों ने भी जमकर कमेंट किया है। बता दें कि अर्जुन कपूर और करिश्मा कपूर ने रणवीर के लुक की तारीफ की है।

फैन्स को किया धन्यवाद
तस्वीरें पोस्ट करने के तुरंत बाद, रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया है। उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों को उनके खास दिन पर उनके संदेशों के लिए धन्यवाद दिया और बताया कि वह अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में 'एक्ट टू' शुरू करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने स्टोरी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,'आप सभी ने मुझे जन्मदिन पर विश किया उसके लिए धन्यवाद। आप सभी को मैं पर्सनली रिप्लाई दूंगा। इस वर्ष जीवन नए सिरे से शुरू होगा। मैं कृतज्ञता से भरे दिल के साथ 'एक्ट टू' की ओर बढ़ रहा हूं। शुभकामनाएं और मेरा ढेर सारा प्यार, रणवीर'ऐसे में अब, फैंस इस पावरहाउस के एक्ट टू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं!

इस फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह
आपको बता दें कि रणवीर जल्द ही पिता बनने जा रहे हैं। अपने जीवन के नए सफर के लिए वह काफी उत्साहित हैं। दिपिका सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। कहा यह भी जा रहा है कि रणवीर कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेंगे और अपने बच्चे के साथ समय बिताएंगे। फिल्मों की बात करें तो वह बैजू बावरा, मिस्टर इंडिया 2, तख्त, डॉन 2, अंदाज अपना अपना 2 को लेकर सुर्खियों में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X