खत्म हुई जयेशभाई जोरदार फिल्म की शूटिंग- रणवीर सिंह ने साझा की ये शानदार तस्वीर
अभिनेता रणवीर सिंह इस समय कई फिल्मों को लेकर बिजी है और लगभग काफी अलग जॉनर की फिल्में कर रहे हैं। अभी तक वो फिल्म जयेशभाई जोरदार को लेकर बिजी थे लेकिन अब फिल्म का शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक गुजराती के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद रणवीर सिंह ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। ये तस्वीर सामने आते ही काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
रणवीर सिंह ने इस फिल्म की शूटिंग के खत्म होने के मैसेज के साथ लिखा है कि.. मनीष सर बैंड बाजा बारात से लेकर जयेशभाई तक 10 साल का सफर शानदार रहा है। आपने हमेशा मार्गदर्शन किया है।

इसके अलावा उन्होने गुजराती में लिखा है.. 'अपना टेम आएगा ने'। गौरतलब है कि इस फिल्म के अलावा रणवीर सिंह फिल्म 83 द फिल्म को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं।
हालांकि इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण का भी छोटा सा रोल है। खबर है कि अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हॉलीडे पर जाने वाले हैं। रणवीर सिंह अक्सर समय मिलने पर दीपिका पादुकोण के साथ समय बिताते हैं।


Click it and Unblock the Notifications