रणवीर सिंह ने कपिल देव को दी जन्मदिन की विशेष बधाई- शेयर की कुछ खास तस्वीरें
कबीर खान द्वारा निर्देशित '83 बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इसे अभी से वर्ष की सबसे बड़ी खेल फिल्म माना जा रहा है। यह फिल्म 1983 के क्रिकेट विश्व कप में भारत की प्रतिष्ठित जीत का प्रतीक है। अभिनेता रणवीर सिंह फ़िल्म में पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं और आज कपिल देव के जन्मदिन के अवसर पर, अभिनेता ने उनके साथ अपने सेशन से कुछ विशेष तस्वीरें शेयर की हैं।
युवा कपिल देव से हूबहू मिलती छवि के साथ रील लाइफ कपिल देव उर्फ़ रणवीर ने वास्तविक जीवन के महान क्रिकेटर कपिल देव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर तीन तस्वीरें पोस्ट कीं है और लिखते हैं,"Happy Birthday, Legend! Thank you for showing us the way ❤🙏🏽 You made us proud. Now it's our turn... @83thefilm 🏏🏆

फिल्म से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक रिलीज किया जा चुका है और वह हूबहू कपिल देव जैसे ही दिख रहे हैं। इस लुक के लिए रणवीर को खूब तारीफ मिली है।
यह फिल्म बेहद खास है जो सभी के दिलों की धड़कन फिर से तेज़ कर देगी क्योंकि इस जीत के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया था। और अब कबीर खान द्वारा निर्देशित '83 में उस ऐतिहासिक लम्हे को फिर से अनुभव करने का मौका मिलेगा।
यह फिल्म उस दौर के क्रिकेट प्रशंसकों के अतीत की यादें ताज़ा कर देगी। रणवीर सिंह फ़िल्म में कपिल देव की भूमिका में, सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, जबकि दीपिका पादुकोण फ़िल्म में रोमी यानी कपिल देव की पत्नी की भूमिका में एक कैमियो अवतार में नज़र आएंगी।
देश की "सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म" के रूप में माने जाने वाली फ़िल्म '83 को 10 अप्रैल 2020 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा। यह रणवीर सिंह और निर्देशक कबीर खान दोनों की पहली त्रिभाषी रिलीज़ है।


Click it and Unblock the Notifications













