..................... रणवीर सिंह - दीपिका पादुकोण शादी की सालगिरह | Ranveer Singh wishes Deepika Padukone on their second anniversary with two stunning pictures - Hindi Filmibeat

रणवीर सिंह ने शादी की सालगिरह पर खास अंदाज में दीपिका पादुकोण को किया विश- देंखे PHOTOS

बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज अपनी दूसरी एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर रणवीर ने खास अंदाज में दीपिका पादुकोण को विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी और दीपिका की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और सालगिरह की मुबारकबाद दी है। बता दें, 14 नवंबर 2020 को रणवीर- दीपिका ने सात फेरे लिये थे।

तस्वीरें शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा-'हम दोनों एक-दूसरे से सदा के लिए जुड़े हुए हैं। दूसरी सालगिरह मुबारक हो मेरी गुड़िया।' बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

Ranveer Singh

पिछले साल अपनी पहली सालगिरह पर दोनों ने तिरूपती बालाजी और स्वर्ण मंदिर के दर्शन किये थे। लेकिन इस बार कोरोना की वजह से दोनों घर पर ही इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं। 2018 में आज ही के दिन इटली में दीपिका और रणवीर ने कोंकणी रीति रिवाज़ से शादी की थी। वहीं, 15 नवंबर 2018 को दोनों ने सिंधी रीति रिवाज़ से शादी की थी।

रणवीर सिंह के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कई बार बताया कि रणवीर के आने के बाद उनका ज़िंदगी देखने का नज़रिया ही बदल गया। फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों ने 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी करने का फैसला किया था।

फिलहाल फिल्म '83 में जहां रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे वहीं दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी की छोटी सी भूमिका में फिल्म में दिखाई देने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X