पानीपत हुई रिलीज़- रणवीर सिंह ने अर्जुन कपूर को दिया स्पेशल मैसेज, "बाजीराव और सदाशिव राव"
अर्जुन कपूर, कृति सैनन और संजय दत्त अभिनीत फिल्म 'पानीपत' आज देशभर में रिलीज हो चुकी है। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे हैं। यह पहली बार है, जब अर्जुन किसी इतिहास पर बनी फिल्म में नजर आ रहे हैं। फिल्म को समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। खासकर अर्जुन के अभिनय को सराहा गया है। ऐसे में रणवीर सिंह ने अपने दोस्त अर्जुन को इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर के साथ खास मैसेज दिया है।
रणवीर सिंह ने अर्जुन ने साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है- Bajirao and Sadashivrao ❤️ Go forth and Conquer ! ⚔️ #BabaPower

इनकी यह तस्वीर बेहद क्यूट है और सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। बॉलीवुड सेलेब्स के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां अक्षय कुमार, अनिल कपूर, कृति सैनन की बहन नुपुर सैनन, गोल्डी बहल, सिद्धार्थ रॉय कपूर, शंशाक खेतान, अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर सहित कई सेलिब्रिटी शामिल हुए।
View this post on InstagramBajirao and Sadashivrao ❤️ Go forth and Conquer ! ⚔️ #BabaPower @arjunkapoor
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' वीर मराठाओं को पूरी तरह से सम्मानित करती है। मराठों और अफगानों के बीच लड़ी गई यह लड़ाई ऐतिहासिक है और निर्देशक ने इसे बखूबी उतारा है। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर पति पत्नी और वो के साथ क्लैश हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











