..................... Ranveer Singh wins, FWICE lifts ban after actor approaches court - Hindi Filmibeat

जीत गए रणवीर सिंह, FWICE ने हटाया बैन, एक्टर ने खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा

Ranveer Singh BAN Withdraw: रणवीर सिंह को लेकर जो हाहाकार फिल्म इंडस्ट्री में मचा हुआ था वो अब टल चुका है। खबरें हैं कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) ने रणवीर पर लगे बैन को हटा दिया है।

फरहान अख्तर के साथ डॉन 3 वाले विवाद के बाद FWICE ने धुरंधर एक्टर को बैन कर दिया था। लेकिन अब वो बैन हट गया है। बता दें कि रणवीर सिंह ने इस बैन के खिलाफ एक्शन लेने का मन बनाया था और वो खुद भी इस मामले को लेकर अदालत पहुंचे थे। रणवीर ने संगठन को कानूनी नोटिस भेजा जिसके बाद ये खबर सामने आ रही है।

FWICE आज यानि 3 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और कई बातें इसमें रखी थी। उन्होंने बताया कि अभिनेता के द्वारा नोटिस भेजा गया है और बातों को स्पष्ट रूप से रखने की बात की गई है।

हट गया प्रतिबंध, नोट जारी

रणवीर सिंह पर प्रतिबंध हटाते हुए अशोक पंडित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने मीडिया से कहा कि, संस्था ने रणवीर से संपर्क करने की बार-बार कोशिश की, लेकिन कथित तौर पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उनपर बैन लगाया था। लेकिन अब एक FWICE ने एक नोटिस जारी करते हुए खुले शब्दों में कहा है कि रणवीर सिंह पर बैन हटाया जा रहा है। अदालत का दरवाजा खटखटाते ही ये फैसला सामने आया है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। धुरंधर और धुरंधर 2 की सफलता के बाद इस तरह की खबरों का आना काफी हैरान करने वाला था।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस खबर के सामने आने के बाद रणवीर सिंह के फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''यह देखकर अच्छा लगा कि एफडब्ल्यूआईसीई ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग का निर्देश वापस ले लिया है।'' एक ने लिखा, ''बस हवा निकल गई।'' एक ने लिखा, ''सरकार पक्ष में है रणवीर के।'' एक ने लिखा, ''धुरंधर।'' एक ने लिखा, ''क्या हुआ, करवा ली बेज्जती।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X