19 साल की लड़की के साथ रोमांस करेंगे रणवीर सिंह, एक्ट्रेस की मासूमियत देख भड़क गए लोग...

Ranveer Singh will romance with a 19 year old girl: रणवीर सिंह अपने फैशन स्टाइल के साथ ही अपनी एक्टिंग के लिए याद किए जाते हैं। इन दिनों रणवीर सिंह कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। उनकी अपकमिंग मूवीज़ की लाइन लगी हुई है। इन्हीं फिल्मों के साथ ही रणवीर सिंह की एक फिल्म और लाइमलाइट में है। जिसे आदित्य धर सिंह बना रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी नजर आ रहे हैं। फिल्म के किरदार शानदार होने के बाद भी फैन्स मेकर्स पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं।
19 साल की लड़की के साथ रोमांस करेंगे रणवीर सिंह
दरअसल फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक रणवीर सिंह इस फिल्म में 19 साल की एक्ट्रेस सारा अर्जुन के साथ नजर आएंगे। रणवीर फिल्म में सारा के साथ सिर्फ काम ही नहीं बल्कि रोमांस भी करते नजर आने वाले हैं। जैसी ही यह खबर यूजर्स को पता लगी वह मेकर्स पर जमकर गुस्सा जाहिर करने लगे।
कौन हैं सारा अर्जुन ?
आपको बता दें कि आदित्य धर ने अपनी फिल्म में सारा अर्जुन को लीड फीमेल कास्ट चुना है। सारा की उम्र सिर्फ 19 साल की है, लेकिन फिल्म में सारा का किरदार लव एंगल से दिखाया जाएगा। जबकि सारा अभी तक चाइल्ड आर्टिस्ट के किरदार में नजर आई हैं। पोन्नियिन सेलवन में भी सारा अर्जुन ने ऐश्वर्या का बचपन का किरदार निभाया था। वहीं अचानक से सारा को जब रोमांटिक किरदार में डाला जा रहा है तो यह बात दर्शकों को पच नहीं रही है।
यूजर्स ने किया ट्रोल
बता दें कि जैसे ही यह खबर लोगों ने सुनी लोगों ने बुरी तरह से रणवीर और मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कहा- रोमांटिक फिल्म बनाने के लिए इतनी छोटी उम्र की लड़की दिखी तो वहीं दूसरे ने कहा रणवीर 39 के और ये लड़की 19 की जरा तो सोचा करो फिल्म बनाने से पहले।


Click it and Unblock the Notifications