20 साल की लड़की के साथ रोमांस करेंगे 40 साल के रणवीर सिंह, जानिए कौन हैं 'धुरंधर' की सारा अर्जुन?

Ranveer Sing Sara Arjun

Ranveer Sing Sara Arjun- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर देखा जाता है कि उम्र में काफी बड़े स्टार्स के साथ छोटी उम्र की हीरोइनें रोमांस करतीं नजर आती हैं। नया विवाद अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर सामने आया है।

खबरें हैं कि 40 साल के रणवीर सिंह अब एक फिल्म में महज 20 साल की लड़की के साथ रोमांस करते नज आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम धुरंधर है जिसका ऐलान होते ही रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।

इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि ये उरी फेम आदित्य धर की जबरदस्त फिल्म है। रणवीर सिंह इस तरह के किरदार में पहली बार नजर आएंगे क्योंकि ये एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है।

कौन है 20 साल की हीरोइन?

धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली इस हसीना का नाम सारा अर्जुन है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। सारा का जन्म 2005 में हुआ था। इसके अलावा वो पहली बार 2011 की तमिल फ़िल्म देइवा थिरुमगल में नजर आईं थीं और इसके बाद से उनको सभी जानने लगे थे। सारा अर्जुन के साथ काम करने को लेकर रणवीर सिंह को खरी खोटी सुनाई जा रही है। हालांकि उनकी तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

रणवीर सिंह करेंगे धमाका

अक्सर देखा जाता है कि स्टार्स वापसी के लिए एक स्पाई यूनिवर्स या एक्शन फिल्में करते हैं। धुरंधर का फर्स्ट लुक देखकर लोगों में उम्मीदें जागी हैं कि रणवीर सिंह धमाका करेंगे। इस फिल्म रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह काफी खतरनाक लग रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ranveer singh sara arjun
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X