'ड्रग्स केस से लेकर सुष्मिता सेन से अफेयर तक..' क्या रणवीर सिंह निभाएंगे ललित मोदी का किरदार? बायोपिक का ऐलान!
Lalit Modi Biopic: ललित मोदी बीते कुछ सालों में कई मामलों को लेकर खबरों में रहे हैं और इस वक्त उनकी बायोपिक को लेकर बातें हो रही हैं। आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की बिजनेस लाइफ से लेकर निजी लाइफ भी काफी चर्चा में रही है।

सभी जानते हैं कि उनका रिलेशनशिप सुष्मिता सेन के साथ था। ललित मोदी की बायोपिक को लेकर काम हो रहा है लेकिन इसका खुलासा नहीं हुआ था कि उनकी बायोपिक में कौन सा एक्टर नजर आने वाला है।
हाल ही में उन्होंने रणवीर सिंह का नाम लिया था जिसके बाद से चर्चा हो रही है कि वो ललित मोदी का किरदार निभा सकते हैं। हाल ही में सुष्मिता सेन को लेकर ललित मोदी ने जो कुछ भी कहा उसके बाद से उनको लेकर अचानक सुर्खियां बनने लगीं थीं। ललित मोदी का कहना है कि उनकी मुलाकात रणवीर सिंह के साथ लंदन में हुई थी।
ललित मोदी ने किया बड़ा खुलासा
बकौल ललित मोदी लंदन में मुलाकात के दौरान रणवीर सिंह ने इच्छा जाहिर की थी कि वो उनकी बायोपिक में काम करना चाहते हैं। एएनआई से बातचीत में ललित मोदी ने इस बात को भी स्वीकारा है कि उनकी बायोपिक पर काम जारी है। फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है और कहानी लिखी जा रही है। इसके लिए स्नेहा रजनी की टीम काम कर रही है। जब एक्टर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुलकर कहा कि, ''रणवीर सिंह मुझसे मिलने आए थे और वो ये किरदार निभाना चाहते हैं। मैं भी ऐसा ही चाहता हूं लेकिन वो बड़े स्टार बन गए हैं और उनके पास अगर टाइम है तो इसपर काम शुरु करें। मैं सिर्फ दीपिका को जानता था और रणवीर से इतनी जान पहचान नहीं थी। वो मुझसे मिलने के लिए लंदन आए थे और फिल्म की इच्छा जाहिर की थी।''
कब फ्लोर पर आएगी फिल्म
रणवीर सिंह को लेकर ललित मोदी ने काफी तारीफ की लेकिन अभी ये पक्का नहीं है कि ये फिल्म कब फ्लोर पर उतरेगी। ना तो इसके निर्देशक का पता है और ना ही प्रोड्यूसर का। जाहिर है कि ललित मोदी की बायोपिक में कई दिलचस्प खुलासे होंगे जो कि लोगों को नहीं पता।


Click it and Unblock the Notifications
