मिस्टर इंडिया 2 में नजर आएंगे रणवीर सिंह? अली अब्बास जफर बनाएंगे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट!
हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ ऐसी फिल्म हैं जिनको आइकॉनिक माना जाता है और उन फिल्मों को आप कितनी बार भी ना देंख ले वो आपको ऊबाई महसूस नहीं कराएंगी। इसी तरह की एक फिल्म है मिस्टर इंडिया.. इस फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी नजर आए थे लेकिन अब इस फिल्म के सीक्वल की खबर काफी ज्यादा चर्चा में हैँ। बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक इस फिल्म सीक्वल बनने जा रहा है। पता चला है कि फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे और इस फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित करने वाले हैं।
बता दें कि मिस्टर इंडिया 2 अगर बनती है ये अली के लिए बड़ा चैलेंज साबित होगा। इस फिल्म के किरदारों की अगर बात करें तो सबसे ज्यादा जो चर्चा में रहे थे.. वो थे अमरीश पुरी।

जी हां मोगैंबो खुश हुआ.. एक ऐसा डायलॉग जो कि आइकॉनिक साबित हुआ। आज भी इस डायलॉग को दोहराया जाता है। खबर है कि ये फिल्म अली अब्बास जफर के लिए यह एक ड्रीम प्रोजेक्ट है और वह इस पर चुपचाप कुछ समय से काम कर रहे हैं।
इसमें 'मिस्टर इंडिया' की कहानी को ही आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि अभी तक इस फिल्म से किसी भी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। फिलहाल आप देखिए मिस्टर इंडिया 2 के अलावा किन फिल्मों के सीक्वल्स ने कमाल किया है...


Click it and Unblock the Notifications