सलमान खान, अक्षय कुमार की राह पर.. नहीं चलेंगे ये सुपरस्टार.. REJECT
साउथ की सुपरहिट फिल्म 'टेंपर' की हिंदी रीमेक लेकर इस दिसंबर रोहित शेट्टी दर्शकों के सामने आ रहे हैं। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का नाम है सिंबा। फिल्म के पहले पोस्टर से ही फैंस ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है।
सलमान खान और.. 800 करोड़ क्लब.. ताबड़तोड़ कलेक्शन!
खैर, साउथ फिल्मों की रीमेक पर बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि उन्हें साउथ फिल्मों के रीमेक के ऑफर्स लंबे समय से मिल रहे हैं, लेकिन उन्होंने किसी को हां नहीं कहा सिवाय रोहित शेट्टी के। और सिंबा के बाद भी वे किसी साउथ फिल्म की हिंदी रीमेक में काम नहीं करेंगे।

रणवीर ने कहा कि वे फिल्म इंडस्ट्री में कुछ हट कर काम करना चाहते हैं और वही करेंगे। हाल ही में रिलीज फिल्म पद्मावत में अपने किरदार अलाउद्दीन खिलजी के लिए रणवीर सिंह ने काफी तारीफें बटोरी हैं।
वहीं, साउथ रीमेक की बात करें तो बॉलीवुड में लंबे समय से दक्षिण फिल्मों की हिंदी रीमेक बनती आई है। जिनमें अजय देवगन, अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक काम कर चुके हैं। वहीं, इन्हीं सुपरस्टार्स के साथ कई रीमेक फिल्में आने भी वाली हैं।
यहां देखें फिल्मों की लिस्ट, जिसके हिंदी रीमेक का है इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications