..................... Ranveer Singh will become Don in Don 3, fans of srk are reacting after teaser released - Hindi Filmibeat

'डॉन 3' में रणवीर सिंह को देख SRK के फैन्स को आई 'लप्पू से सचिन' की याद, रिएक्शन देख छूट पड़ेगी हंसी

Ranveer Singh Will Become Don In Don 3

'डॉन' फ़िल्म हमेशा से ही दर्शकों की फेवरेट रही है और आपको बता दें कि शाहरुख खान ने इस फिल्म की फ्रेंचाइजी में हर बार धमाल मचाया है. लेकिन इस बार भी शाहरुख खान को 'डॉन 3' में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित थे. जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में 'डॉन 3' की ऑफिशल अनाउंसमेंट हो चुकी है. फ़िल्म मेकर फरहान अख्तर ने 9 अगस्त को इस फिल्म की घोषणा की. जैसे ही फरहान अख्तर ने इस फिल्म के घोषणा की वैसे ही ट्विटर पर यह ट्रेंड करने लग गया.

रणवीर सिंह बनेंगे डॉन

दरअसल आपको बता दें कि ट्विटर पर इस फिल्म की ट्रेंड होने की वजह यह भी है कि इसकी स्टार कास्ट में बदलाव हो चुका है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि शाहरुख खान ने 'डॉन 3' में काम करने से मना कर दिया और इसके बाद में मेकर्स ने रणबीर सिंह को इस फिल्म में ले लिया. बता दें कि अब रणवीर सिंह इस फिल्म में नए डॉन के रूप में नजर आएंगे. लेकिन अब शाहरुख खान के फैंस सोशल मीडिया पर इस पर जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आए.

रणवीर को देख लोगों को आई 'लप्पू से सचिन' की याद

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के फैंस ने जमकर ट्वीट करना शुरू कर दिया. काफी सारे लोग तो यह कह रहे हैं कि 'डॉन 3' शाहरुख खान के बिना पूरी तरीके से अधूरी है. यहां तक की रणवीर सिंह को डॉन के लुक में देखकर कई सारे लोगों को तो 'लप्पू सा सचिन' याद आ गया. इस फिल्म की घोषणा होने के बाद में कई सारे लोग तो मजेदार रिएक्शन भी देते हुए नजर आए.

सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड

कुछ खबरों के अनुसार इस फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा की जगह कियारा आडवाणी को भी देखा जा सकता है. लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर 'NO SRK NO DON 3' ट्रेंड करता हुआ नजर आ रहा है. बता दे की कुछ लोगों को तो 'डॉन 3' का टीजर काफी पसंद आया. रणवीर सिंह के फैंस ने उन्हें डिफेंड भी किया. एक यूजर लिखना है कि "जब डॉन आई थी तब भी लोग शाहरुख खान की तुलना अमिताभ बच्चन से करने लगे थे. इसके बाद फिल्म हिट हो गई थी."

Read more about: ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X