..................... Ranveer Singh will be seen with Bear Grylls, there will be a blast on July 8! बियर ग्रिल्स के साथ नजर आएंगे रणवीर सिंह, 8 जुलाई को होगा धमाका! - Hindi Filmibeat

बियर ग्रिल्स के साथ नजर आएंगे रणवीर सिंह, 8 जुलाई को होगा धमाका!

सुपरस्टार रणवीर सिंह इस वक्त अपनी कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं लेकिन इस वक्त उनको लेकर एक और खबर सामने आ रही है। खबरें हैं कि रणवीर सिंह अब नेटफ्लिक्स के शो रणवीर वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स में नजर आने वाले हैं और इसके लिए उन्होने पूरी तैयारी कर ली है। शो का टीजर शुक्रवार को रिलीज किया गया और इसमें रणवीर एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं।

यह अपनी तरह का पहला इंटरेक्टिव एडवेंचर रियलिटी स्पेशल है जिसका प्रीमियर 8 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर होगा। शो में, रणवीर प्रकृति के साथ एक रोमांचक तारीख पर निकलते हैं, खुद के लिए तैयार होते हैं, और नए अस्तित्व के कौशल सीखते हैं।

Recommended Video

Ranveer Singh का दिखेगा जंगली अंदाज, Bear Grylls और जानवरों के साथ करेंगे Show | FilmiBeat*Bollywood

ranveer singh, रणवीर सिंह

वह सर्बिया में अपनी महिला प्रेम के लिए एक दुर्लभ फूल खोजने के लिए जंगल की गहराइयों में जाते हुए भी दिखाई देंगे। रणवीर सिंह अकेले कलाकार नहीं हैं जो कि बियर ग्रिल्स के साथ नजर आए हैं।

इसके पहले कई सितारे और राजनेता उनके साथ नजर आ चुके हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस शो का हिस्सा बन चुके हैं और उन्होने बियर ग्रिल्स के साथ काम करके सबको चौंका दिया था।

वर्कफ्रंट पर रणवीर सिंह इस समय अपनी कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं। हाल ही में वो जयेशभाई जोरदार का हिस्सा बने थे लेकिन फिल्म ने रिलीज होने के बाद उस तरह का धमाका नहीं किया था। रणवीर सिंह ने इस फिल्म में एक गुजराती का किरदार निभाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X