जयेशभाई जोरदार में सुपरहीरो बने नजर आएंगे रणवीर सिंह, बड़ी जानकारी आई सामने!
सुपरस्टार रणवीर सिंह इस वक्त कई शानदार फिल्मों को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और उनको लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती है। फिल्म जयेशभाई जोरदार से एक बड़ी जानकारी इस वक्त सामने आ रही है और वो ये है कि रणवीर सिंह इस फिल्म में एक अलग तरह का किरदार निभाने वाले हैँ। एक रिपोर्ट की मानें तो, रणवीर सिंह फिल्म में एक सुपरहीरो की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
'जयेशभाई जोरदार' को एक सुपरहीरो ट्विस्ट के साथ त्रुटियों की कॉमेडी कहा जाता है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आने वाले समय में क्या होता है ये तो वक्त ही बताएगा।

इस महीने के शुरुआत में रणवीर सिंह ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया था और लिखा था कि, "नाम है जयेशभाई और काम है जोरदार !!! तारीख की घोषणा के वीडियो को चेक आउट करें #YRF50 के साथ #YRF50 के साथ #जयेशभाई जोरदाार का जश्न मनाएं। दिव्यांग जयेशभाई जोरदार 13 को रिलीज।''
रणवीर सिंह की फिल्म का ऐलान होते ही उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहे हैँ। इसके अलावा रणवीर सिंह अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर भी काफी चर्चा में चल रहे हैं।
फैंस इन प्रोजेक्ट्स को लेकर इंतजार में हैं और दोनों की फिल्मों में रणवीर सिंह काफी अलग तरह के किरदार में नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह ने कई फिल्में की हैं और उनको ज्यादातर फिल्मों में पसंद ही किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications