ना सलमान खान, ना अक्षय कुमार.. 500 करोड़ के साथ ये स्टार बनेंगे नंबर 1
2018 में सलमान, शाहरुख, आमिर.. तीनों ही सुपरस्टार सिर्फ एक- एक फिल्मों के साथ आ रहे हैं। जहां सलमान की रेस 3 फाइनल है.. वहीं, आमिर भी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के साथ दर्शकों के सामने आएंगे। जैसी कि उम्मीद है ये फिल्में सुपरहिट होंगी.. और हो सकता है 300 करोड़ क्लब में शामिल भी हो जाएं।
सलमान खान और बॉबी देओल में कंफ्यूज ये सुपरस्टार!
लेकिन सलमान, आमिर खान के अलावा इस साल एक और स्टार ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। जी हां, वह हैं रणवीर सिंह। फिल्म पद्मावत के साथ रणवीर ने 300 करोड़ी फिल्म तो हासिल कर ही लिया है। वहीं, अब इसी साल उनकी दूसरी धमाकेदार फिल्म होगी 'सिंबा'।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सिंबा से भी बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीद है। फिल्म आराम से 150-200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। खास बात है कि फिल्म दिसंबर में छुट्टियों के दौरान रिलीज होने वाली है। जिसका फायदा बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा।


Click it and Unblock the Notifications