Ranveer Singh: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 में हुई बॉलीवुड एक्टर की एंट्री, अब फिर रचा जाएगा इतिहास!

Ranveer Singh: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि अब पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के साथ एक बॉलीवुड एक्टर भी नजर आएंगा। अब देखना होगा कि साउथ और बॉलीवुड के दो सुपरस्टार मिलकर बॉक्स ऑफिस पर कैसा धमाका करते हैं क्योंकि फैंस को पुष्पा 2 से बहुत सारी उम्मीदें हैं।
पुष्पा 2 को लेकर धमाकेदार अपडेट-
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द रूल को लेकर ऐसी खबरें हैं कि इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की एंट्री हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार पुष्पा राज को एक पुलिस ऑफिसर द्वारा फिल्म में इंट्रोड्यूज किया जाएगा और इस पुलिस ऑफिसर के किरदार को रणवीर सिंह निभा सकते हैं।
पिछले कुछ समय से कोई भी हिट फिल्म ना देने वाले रणवीर सिंह के लिए यह बहुत बड़ा मौको हो सकता है फिर से खुद को साबित करने का, जाहिर है कि रणवीर की फैन फ्लॉइंग काफी अच्छी है और वह सब रणवीर को फिर से ऐसी ही किसी बड़ी फिल्म में देखने का काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे जो कि अब पुरा हो चुका है।
गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन के जन्मदिन यानी कि 8 अप्रैल 2023 को 'पुष्पा-द रूल' का तीन मिनट का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके सामने आने के बाद से ही दर्शकों की उत्सुकता दोगुनी हो गई थी। ट्रेलर को देखने के बाद अल्लू अर्जुन फिर से सुर्खियों में आ गए थे।
पुष्पा 2 का पहला पार्ट पुष्पा-
साल 2021 की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्म और दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली फिल्म थी पुष्पा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने शानदार प्रर्दशन के कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। वहीं अल्लू अर्जुन की अदाकारी ने तो सबको पीछे छोड़ दिया था और हर किसी के दिल पर अपना जादू चलाया था। फिल्म 'पुष्पा-द राइज' के फैंस को इसके सेकंड पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications
