'रॉकी और रानी..' में कथक परफॉर्मेंस देने के बाद रणवीर सिंह का आया ये रिएक्शन, बताया दीपिका को कैसी लगी फिल्म!

ranveer-singh-was-anxious-doing-kathak-for-dola-re-dola-in-rrkpk-reveals-deepika-padukone-reaction

Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया है। रॉकी रंधावा के किरदार में वो बिल्कुल परफेक्ट नजर आए हैं। खासकर तोता रॉय चौधरी के साथ उनके कथक को देखकर फैंस हतप्रभ हैं और दोनों एक्टर्स की तारीफ करते नहीं थक रहे। कथक करते समय रणवीर सिंह की जबरदस्त एनर्जी ने सभी को खूब इम्प्रेस किया है।

इसके पीछे की तैयारियों के बारे में बात करते हुए रणवीर ने कहा, "रिहर्सल के शुरुआती दिनों में मैं काफी स्ट्रेस में था क्योंकि मेरी मसल्स बहुत बड़ी हो गई थीं - जैसे कंधे, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, बहुत बड़े, बहुत टाइट, बहुत ज्यादा मसल्स, इटेंसिटी, इसलिए शुरुआती दिनों में यह बहुत मुश्किल था।"

दर्शकों का रिएक्शन देखने के लिए सिनेमाघर गया था

एक्टर ने आगे कहा, "कथक की सुंदरता को अंदर लाने के लिए किसी को भी अपने शरीर को अनकंडिशन करना पड़ता था और मुझे खबरें मिल रही थीं कि तोता सर (तोता रॉय चौधरी) कोलकाता में बहुत अच्छा कर रहे हैं। वह दिन में घंटों तक इसमें लगे रहते थे, पसीना बहाते हुए.. काम करते हुए.. और हां वह इसे कोलकाता में कर रहें थे और मैं इसे मुंबई में कर रहा था। हालांकि, मैं अपने मन में यह जानता था कि हम सेफ हैं क्योंकि हमें वैभवी मैम (वैभवी मर्चेंट) द्वारा कोरियोग्राफ किया जा रहा था और वह परफेक्शन के लिए पूरी तरह कमिटेड हैं। इसलिए सारा क्रेडिट उन्हें, कोरियोग्राफी टीम को, जो आखिरी समय तक लगे थे और मैं उस सीन की प्रतिक्रियाओं से बहुत रोमांचित था। मैं खुद इसका गवाह बनने के लिए सिनेमाघरों में गया हूं। उस पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखना सबसे उत्साहपूर्ण और संतुष्टिदायक अहसास है।''

दीपिका को मुझ पर गर्व है

वहीं, फिल्म पर दीपिका की तरफ से आए रिएक्शन के बारे में बात करते हुए, रणवीर सिंह कहते हैं, "उन्हें वास्तव में फिल्म बहुत पसंद आई। यह मेरे जीवन का सबसे मेमोरेबल और फुल फिलिंग फिल्म देखने का अनुभव था। उन्हें मुझ पर बहुत गर्व है और मैं इस बात से बहुत खुश हूं।"

बता दें, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने 6 दिनों में 67 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X