गोविंदा की इस फिल्म पर है रणवीर सिंह की नजर, लेकिन वरुण धवन का सता रहा है डर, खुद किया खुलासा!

सुपरस्टार रणवीर सिंह इस वक्त फिल्म सर्कस को लेकर बिजी हैं और दूसरी बार वो रोहित शेट्टी के साथ काम करने जा रहे हैं। इसके पहले दोनों की जोड़ी फिल्म सिंबा में नजर आई थी। लेकिन इस वक्त अभिनेता रणवीर सिंह ने वरुण धवन के लिए कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल रणवीर सिंह की निगाह गोविंदा की एक फिल्म के रीमेक पर है, जिसको वो खुद करना चाहते हैं।
गौरतलब है कि वरुण धवन ने पहले कुली नंबर 1 और जुड़वा की रीमेक की है। अब अभिनेता रणवीर सिंह ने कुबूल किया कि वह जुड़वा और राजा बाबू के बहुत बड़े फैन हैं।
पिंकविला से बात करते हुए सर्कस एक्टर ने कहा, "राजा बाबू के साथ जुड़वा मेरी एक और पसंदीदा फिल्म है। मैंने इन फिल्मों को सबसे ज्यादा बार देखा है। म्यूजिक भी क्या शानदार था.. इसके अलावा उन्होने कहा,

राजा बाबू मत करना
"वरुण धवन ऐसी फिल्में करते रहते हैं यार, और मैं उनसे कहता रहता हूं, 'कुछ भी करना, राजा बाबू मत करना'।" इससे इतना तय है कि राजा बाबू पर रणवीर सिंह की निगाह है और वो चाहते हैं कि राजा बाबू वाला किरदार वो निभाएं।

कुली नंबर 1 रीमेक काफी बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी
हालांकि कुली नंबर 1 रीमेक काफी बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी और वरुण धवन को इस किरदार में बिल्कुल पसंद नहीं किया गया था। बात करें सर्कस की तो इस फिल्म की शूटिंग कब की पूरी हो चुकी है और इस वक्त फिल्म का प्रमोशन जारी है।

सर्कस का ट्रेलर
सर्कस का ट्रेलर जब सामने आया तो इसने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। इस फिल्म में पहली बार रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आने वाले हैँ।

अलग तरह का अनुभव
उनके साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज तो दिखेंगी ही साथ में इतनी बड़ी स्टारकास्ट आपको हंसाने के लिए आ रही है। रोहित शेट्टी ने फिल्म को लेकर कहा था कि ये एक अलग तरह का अनुभव सभी के लिए लाने वाली हैं और इस बार हंसी का डोज डबल हो जाएगा।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर रणवीर सिंह इस फिल्म के अलावा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में है और इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











