अंदाज अपना अपना 2: रणवीर करना चाहते है सीक्वल, सलमान और आमिर के बीच फंसे
रणवीर सिंह इस समय फिल्म सिंबा को लेकर काफी काम कर रहें है और प्रमोशन का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में उन्होने एक ऐसी इच्छा जाहिर की है जो कि चर्चा में चल रही है। उन्होने सुपरस्टार्स आमिर खान और सलमान की फिल्म अंदाज अपना अपना की सीक्वल में काम करने को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि वो इस फिल्म में जरूर काम करना चाहेंगे लेकिन वो काफी ज्यादा कंफ्यूज हैं कि वो किसका रोल करेंगें।
उनको आमिर खान और सलमान खान दोनो का ही किरदार काफी ज्यादा पसंद हैं। रणवीर के इस बयान के बाद ये खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इस पर बात कर रहें हैं कि क्या सच में ऐसा होने वाला है।

हालांकि इसका किसी भी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है और ना ही किसी दूसरे हीरो का नाम सामने आया है। रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है और इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है।


Click it and Unblock the Notifications