..................... Ranveer Singh To Voice Hindi Dialogues For Deadpool 2, Can This Get Any Better? - Hindi Filmibeat

डेडपूल 2 में सुनाई देगी पावरहाउस रणवीर सिंह की आवाज, इस सुपरस्टार की आवाज करेंगे डब

Recommended Video

Deadpool 2: Ranveer Singh Dubs the voice of Ryan Reynolds in Hindi | FilmiBeat

अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनो फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग में बिजी है और फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है। बता दें कि अभिनेता रणवीर सिंह इन हॉलीवुड फिल्म डेडपूल को लेकर चर्चा में चल रहे है। जी हां दरअसल डेडपूल के हिंदी डब मे सुपरस्टार रणवीर सिंह की आवाज सुनाई दे सकती है। खबर है कि अभिनेता रणवीर सिंह इस फिल्म में रेआन रेनॉल्ड्स की आवाज दे सकते है।

बता दें कि इसके लिए काफी समय से चर्चा चल रही थी जिसपर शायद अब मुहर लगने वाली है। बता दें कि ये फिल्म 18 मई को भारत पहुंच जाएगी जिसको फॉक्स स्टूडियो डब करेगा। इस फिल्म की कहानी एक सुपरहीरो की है जो कि दुनिया बचाने की कोशिश मे लगा रहता है।

ranveer singh, रणवीर सिंह

एक खबर के मुताबुक ये चर्चा चल रही है कि फॉक्स स्टूडियो रणवीर सिंह को इस काम के लिए लेना चाह रही है। उनका मानना है कि रणवीर सिंह एक सुपरस्टार है और वो पावरहाउस के नाम से भी जाने जाते है।

रणवीर सिंह की बेशुमार एनर्जी के कारण ये काम उनको सौपने की बात चल रही है। इस बात फॉक्स स्टूडियो के सीईओ विजय सिंह ने कहा कि इस डबिंग के लिए रणवीर सिंह पहली पसंद रहेगे।

अब रणवीर सिंह इस बात के लिए राजी होते है तो आपको रणवीर सिंह डेडपूल 2 में अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए नजर आ सकते है। बता दें कि रणवीर सिंह अभी तक जोया अख्तर की फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग कर रहे थे और फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद वो छुट्टियां मनाने के लिए निकल गए है।

हाल ही में उनकी फिल्म पद्मावत रिलीज हुई थी और उसमें कोई दो राय नहीं है कि रणवीर सिंह का कद इस फिल्म से काफी ऊंचा हो गया है।

इस फिल्म रणवीर सिंह के शानदार अभिनय मे लोगों के दिलो को जीत लिया और उनकी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा बढ़ी थी। वहां से आने के बाद रणवीर सिंह करण जौहर और रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे।

स्विटजरलैंड गए रणवीर ने चार्ली चैप्लिन के लिए जमकर अपना प्यार लुटाया था और उनको ट्रिब्यूट भी दिया था। रणवीर कपूर की गली ब्वॉय में उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट नजर आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X