सलमान खान की 'रेस 3'.. एक सुपरस्टार की एंट्री.. धमाका हो गया!
सलमान खान की फिल्म रेस 3 की शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान पहली बार नेगटिव किरदार में नज़र आने वाले है। फिल्म 2018 ईद पर रिलीज होगी। लिहाजा, फिल्म से जुड़ी खबरें आती रहती हैं।
2018 दिवाली धमाका.. अजय देवगन के साथ.. ये एक्टर भी FINAL
Recommended Video

लेकिन सिर्फ सलमान खान ही नहीं.. धमाका तब हो गया.. जब रेस 3 के सेट पर अचानक ही रणवीर सिंह पहुंच गए। जी हां! रणवीर सिंह अपने 'दबंग खान' से मिलने के लिए 'रेस 3' के सेट पर आ गए। बता दें, इसी हफ्ते दीपिका पादुकोण अकेले ही सलमान के शो 'बिग बॉस' पर पद्मावती के प्रमोशन के लिए पहुंची थी। जबकि रणवीर और शाहिद नदारद थे।

लिहाजा, रणवीर ने फिल्म के सेट पर जाकर उन्हें सरप्राइज कर दिया है। सलमान के साथ साथ रणवीर ने डाइरेक्टर रेमो डिसूजा और निर्माता रमेश तौरानी से भी मुलाकात की। और साथ तस्वीर भी खिंचाईं।


Click it and Unblock the Notifications