..................... Ranveer Singh visits Chamundeshwari Temple on court order after HC closes kantara mimicry case - Hindi Filmibeat

बैन के बीच रणवीर सिंह ने मां चामुंडेश्वरी के दरबार में टेक माथा, कोर्ट के आदेश पर पुरानी करतूत की मांगी माफी

Ranveer Singh Maa Chamundeshwari: रणवीर सिंह हाल ही में मैसूरु स्थित श्री चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने देवी चामुंडेश्वरी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। यह दौरा उस कानूनी विवाद के बाद हुआ है, जिसमें फिल्म 'कांतारा' के चर्चित 'दैवा' प्रदर्शन की कथित मिमिक्री को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Ranveer Singh Maa Chamundeshwari

दरअसल, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने इस मामले में राहत देते हुए रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त कर दिया था। अदालत ने अपने आदेश में अभिनेता को चार सप्ताह के भीतर मैसूरु के प्रसिद्ध चामुंडेश्वरी मंदिर में जाकर दर्शन करने का निर्देश भी दिया था।

अदालत के निर्देश के पालन में रणवीर सिंह मंदिर पहुंचे, जहां उनके दर्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अभिनेता ने पारंपरिक अंदाज में पूजा की और मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया।

गौरतलब है कि 'दैवा' प्रदर्शन कर्नाटक की लोक एवं सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा एक संवेदनशील विषय माना जाता है। इसी वजह से इससे जुड़े किसी भी प्रस्तुतीकरण या मिमिक्री पर अक्सर सांस्कृतिक भावनाओं को लेकर बहस छिड़ जाती है।

Read more about: ranveer singh bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X