ALERT: साल की सबसे रोमांटिक फिल्म.. शूटिंग हो गई शुरू.. देखिए PICS
[बॉलीवुड न्यूज] रणवीर सिंह और वाणी कपूर स्टारर फिल्म 'बेफिक्रे' का फर्स्ट लुक काफी हिट हो चुका है। बता दें, फिल्म की शूटिंग पेरिस में चल रही है, जिसे दुनिया की सबसे रोमांटिक जगह कहा जाता है। बहरहाल, फिल्म के सेट से वाणी कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर इतना तो पक्का है फिल्म में कमाल के लोकेशन दिखने वाले हैं।
अब जब फिल्म आदित्य चोपड़ा की हो, तो कुछ अलग.. कुछ रोमांटिक होना तो बनता है न.. तो फिर बस, इन तस्वीरों में भी आपको रोमांस ही दिखेगा। फिल्म के मेन लीड का नाम तो आपको पता चल ही गया होगा.. रणवीर सिंह और वाणी कपूर। जी हां, बिल्कुल नई और डिफ्रेंट जोड़ी। आदित्य चोपड़ा अपनी इस धमाकेदार फिल्म के साथ 9 दिसंबर को आने वाले हैं।
कहानी की Band: शाहरूख की 'फैन'.. सुपरस्टार हैं तो बस, LOGIC रह गई पीछे!
खैर, धीरे धीरे बेफिक्रे से जुड़ी बातें तो सामने आ रही है। जैसे कि फिल्म में पेरिस दिखने वाला है। एक्टर्स फ्रैंच में बात करते दिख सकते हैं। यहां लव स्टोरी कुछ अलग होने वाली है क्योंकि इसकी टैगलाइन भी काफी अलग है- those who dare to love
कोई शक नहीं कि आदित्य चोपड़ा एक बार फिर आज के युवाओं के सामने रोमांस को अलग अंदाज में पेश करने वाले हैं। इससे पहले भी यशराज फिल्म्स ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक रोमांटिक फिल्में दी हैं।
यहां जानें यशराज फिल्म्स की सुपर- रोमांटिक फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications


