2019 की एक और बड़ी फिल्म, 83 को लेकर हो गया बड़ा खुलासा, तारीख लिख लीजिए
2018 की आखिरी रिलीज सिंबा से तहलका मचाने वाले रणवीर सिंह 2019 में भी थमते नजर नहीं आ रहे हैं। गली बॉय और तख्त के साथ-साथ उनकी एक और फिल्म तैयार हो रही है। हम बात कर रहे हैं फिल्म 83 की.. कबीर बेदी की ये फिल्म भारत के ऐतिहासिक क्रिकेट वर्ल्ड कप 1983 पर आधारित होगी। फिल्म वर्ल्ड कप 1983 जीतने की कहानी है। जब देश के 14 चमकते सितारों ने उस चमचमाती ट्रॉफी पर अपना हक जमाया था। हाल ही में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त खबर आ रही है।
[अक्षय कुमार का 2019 Dhamaka, जबरदस्त एक्शन फिल्म, हीरोइन पर सस्पेंस बरकरार]
बीते दिनों फिल्म टलने और डिब्बाबंद होने जैसी खबरें आ रही थीं लेकिन अब चर्चा है कि ये फिल्म इसी साल मई में फ्लोर पर आ जाएगी। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने 83 के बारे में कहा कि 'मई और अगस्त के बीच फिल्म का कुछ हिस्सा लंदन में शूट होगा। बाकी बचे हिस्से की शूटिंग भारत में ही की जाएगी।' यानी कि मुमकिन है कि इस फिल्म को इसी साल रिलीज भी कर दिया जाए।

इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह जी-जान से मेहनत भी कर रहे हैं। वे बूट कैंप में कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं और हर रोज 3 घंटा क्रिकेट की खूब प्रेक्टिस करते हैं। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए कबीर खान ने कई स्टार्स को अप्रोच किया है। लेकिन देखना है कि आखिर किन किन स्टार्स का नाम इस प्रोजेक्ट से जुड़ता है। फिलहाल, रणवीर सिंह फाइनल हैं। बहरहाल, यहां जानें 2019 में आने वाली बड़ी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications