Ranveer Singh ने 40वें बर्थडे पर शेयर किया 'धुरंधर' लुक, बैक टू बैक फ्लॉप देने के बाद होगा एक्टर का कमबैक?

Ranveer Singh Dhurandhar First Look: रणवीर सिंह के 40वें जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' का पहला लुक जारी कर दिया गया है। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई थी और अब मेकर्स ने इस इंतजार को खत्म कर दिया है।
खतरनाक अंदाज में रणवीर सिंह
टीजर में रणवीर सिंह का बिल्कुल नया और जबरदस्त लुक देखने को मिला। लंबे बालों, मस्कुलर बॉडी और खून-खराबे से भरी झलक में रणवीर एकदम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा- 'एक नरक उठेगा, अननोन मैन की सच्ची कहानी को उजागर करें।'
एक्शन, खून और धमाकेदार डायलॉग्स
वीडियो में रणवीर का एक डायलॉग सबका ध्यान खींचता है- 'घायल हूं, इसलिए घातक हूं।' यह डायलॉग उनके किरदार की मानसिकता को दर्शाता है और फैंस इसे रणवीर की कमबैक स्टेटमेंट के रूप में देख रहे हैं। टीजर में भरपूर एक्शन है- बम धमाके, बंदूकों की बौछार और हाथों से की जा रही मारधाड़।
दमदार स्टारकास्ट
फिल्म में रणवीर के साथ कई बड़े सितारे नजर आएंगे- आर माधवन (नए लुक में, आधे गंजे अवतार में), अक्षय खन्ना (एक्शन मोड में), संजय दत्त (हाथों से दुश्मनों की धुलाई करते हुए), अर्जुन रामपाल (सुनहरे दांतों की झलक से सबका ध्यान खींचते हुए), सारा अर्जुन (जो रणवीर के साथ हल्के-फुल्के और रोमांटिक पलों में नजर आ सकती हैं)
कहानी पर एक झलक
टीजर में यह बताया गया है कि फिल्म "अविश्वसनीय रूप से सच्ची घटनाओं" पर आधारित है। हालांकि कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर' एक स्पाई थ्रिलर है।
कब होगी रिलीज?
उरी जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके डायरेक्टर आदित्य धर ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications