शादी में शामिल होने के लिए 2 करोड़ का ऑफर,लेकिन इस सुपरस्टार एक्टर ने किया इंकार
रणवीर सिंह ने एक बार पद्मावत में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया और फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। जाहिर है रणवीर सिंह का स्टारडम पहले से भी और अधिक बढ़ गया है।इसका सुबूत ये है कि रणवीर सिंह को हाल में शादी में शामिल होने के 2 करोड़ रूपए मिल रहे थे जिसे उन्होंने लेने से इंकार कर दिया।
रणवीर सिंह को इस शादी में महज 30 मिनट के लिएशामिल होना था लेकिन रणवीर सिंह किसी भी हाल में अपनी अगली फिल्म के कैरेक्टर से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं और ना अपना ध्यान भटकाना चाहते थे इसलिए रणवीर सिंह ने शादी में
शामिल होने से इंकार कर दिया।

खबरों की मानें तो "रणवीर सिंह परफेक्शनिस्ट हैं और वो बस अपनी फिल्म पर ध्यान देना चाहते हैं। उनका मानना है कि अगर उन्होंने फिल्म के अपीयरेंस पर काम कर लिया तो फिल्म का wrap हो गया। वो फिलहाल सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक जोया अख्तर की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वो रोज दूसरे शहर जाते हैं और उसी दिन वापस आ जाते हैं।
इन सब के बीच उन्हें अधिक समय नहीं मिलता इसलिए उन्होंने अपनी टीम से कहा कि वो ऑफर से इंकार कर दें।" रणवीर सिंह को पद्मावत में काफी तारीफें मिलीं लेकिन अब वो आगे बढ़ना चाहते हैं और अपनी अगली फिल्म पर ध्यान देना चाहते हैं।
रणवीर सिंह अब जोया अख्तर की अगली फिल्म गली ब्वॉय में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट भी होंगी। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे इसलिए इस फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। कुछ दिनों पहले फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज डेट के साथ शेयर किया था जिसमें दोनों बेहद अलग अवतार में नजर आ रहे थे।
आपको बता दें कि गली ब्वॉय 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर सिंह कबीर खान की बायोपिर 82' जो क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है उसमें कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











