Ranveer Singh ने की Pooja Hegde की ये चीज चुराने की कोशिश, एक्ट्रेस ने कर दी ये हालत, वीडियो वायरल

ranveer singh, pooja hegde

आपने सुपरस्टार्स को बड़ी बड़ी गाड़ियों में घूमते देखा होगा, ये मंहगे देशों में छुट्टियां मनाते हुए भी आपको मिल जाएंगे। लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि एक केक के लिए किसी सुपरस्टार ने चोरी करनी चाही तो आप क्या सोचेगें? जी हां, हालांकि ये मजाकिया अंदाज में था लेकिन सुपरस्टार रणवीर सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अभिनेत्री पूजा हेगड़े का केक चोरी करके खाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

दरअसल सुपरस्टार रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम रील्स पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह उदास चेहरा बना रहे थे क्योंकि उन्हें कोई केक नहीं मिला और पूजा हेगड़े ने सब खा लिया।

वो अपना केक की तरफ बढ़ाते हैं लेकिन पूजा हेगड़े की तरफ से उनके हाथ में धक्का मार दिया जाता है। ये वीडियो काफी प्यारा है और दोनों के फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। रणवीर सिंह ने इस वीडियो के साथ लिखा है,

''शेयरिंग इज केयरिंग, लेकिन पूजा हेगड़े को केवल केक की परवाह है।" उन्होंने अपने पोस्ट के साथ 'थ्रोबैक' और 'ऑनसेट' हैशटैग का भी इस्तेमाल किया। इससे इतना तय हो गया है कि ये वीडियो फिल्म सर्कस के शूटिंग के दौरान का है।

जी हां, सर्कस में ये दोनों सितारे साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म को रोहित शेट्टी निर्देशित कर रहे हैं। सर्कस का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि फिल्म में सभी सितारों ने ओवरएक्टिंग की है।

रणवीर सिंह के लिए ये साल किसी तरह से खास नहीं रहा है और यही कारण है कि उनको फिल्म सर्कस से काफी उम्मीदें हैं। रणवीर सिंह आलिया भट्ट के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का भी हिस्सा बनेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X