देव आनंद से इंस्पायर होकर रणवीर बने लुटेरा

लुटेरा फिल्म एक पीरियड फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह को अपनी आंखों से भाव व्यस्त करने थे। रणवीर सिंह जो कि एक निर्देशक के एक्टर कहे जाते हैं ने पूरी तरह से खुद को बदलने की पूरी कोशिश की। रणवीर ने देव आनंद की फिल्में देखकर खुद में काफी बदलाव लाए। देव आनंद जी अपने समय में एकमात्र ऐसे एक्टर थे जो कि अपनी आंखों से भाव व्यक्त करने के लिए काफी मशहूर थे।
निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी चाहते थे कि रणवीर देव आनंद की तरह ही खुद को अपनी आंखों से व्यक्त करें। इसलिए उन्होंने रणवीर सिंह को देव आनंद की फिल्में देखकर उनसे कुछ प्रेरणा लेने के लिए कहा। लुटेरा एक लव स्टोरी है और ये फिल्म आपको कई एहसास फील कराएगी। फिल्म के प्रोमो को देखकर यूं लग रहा है कि फिल्म एक बार फिर से इतिहास दोहराएगी।
More from Filmibeat
ranveer singh lootera dev anand inspiration sonakshi sinha रणवीर सिंह लुटेरा देव आनंद प्रेरणा सोनाक्षी सिन्हा


Click it and Unblock the Notifications











