लुटेरा के लिए रणवीर ने देखी देव साहब की फिल्में
संवार लूं...सांग सारे म्यूजिक चैनल पर कई बार सुनायी दे रहा हैं। इस गाने के किरदार सोनाक्षी सिन्हा और रणबीर सिंह का लुक भी बीते जमाने के लोगों की याद दिलाता है, कुल मिलाकर गाने और फिल्म के ट्रेलर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जी हां हम बात कर रहे आने वाली फिल्म लुटेरा की। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह ने अपने रोल को बखूबी निभाने के लिए देव आनंद की बहुत सारी फिल्में देख डाली हैं।
रणवीर सिंह को लगता है कि यह फिल्म उनके करियर को बेहतरीन मोड़ देगी। पचास के दशक की श्रद्धांजलि के रूप में प्रचारित की जा रही फिल्म लुटेरा को उड़ान जैसी फिल्म बनाने वाले संजिदा निर्माता-निर्देशक विक्रमादित्य बना रहे हैं। हाल ही में फिल्म का पहला लुक जारी किया गया है। फिल्म के पोस्टर में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा बेहद ही अलग लुक में नजर में आ रहे हैं। दोनों के लुक से ही फिल्म के प्रति उत्सुकता पैदा हो गयी है।
फिल्म एक प्यारी सी लवस्टोरी है। जिसमें एक लड़का-लड़की परिवार की मर्जी के बगैर शादी करते हैं लेकिन जल्द ही दोनों का तलाक हो जाता है। चूंकि परिवार की मर्जी शादी में शामिल नहीं थी इसलिए दोनों तलाक होने के बाद जिंदगी में अकेले ही आगे बढ़ते हैं। लेकिन पांच साल बाद दोनों फिर एक मोड़ पर आमने-सामने आ जाते हैं।
प्रेम और कशमकश के बीच की कहानी है फिल्म लुटेरा.. जो कि 25 जुलाई को रिलीज होगी। अभी तक हल्के-फुल्के रोल में नजर आये रणवीर सिंह पहली बार संजिदा किरदार निभा रहे हैं तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा पहली बार अपनी उम्र के हीरो के साथ अभिनय कर रही हैं।
आईये आपको दिखाते हैं लुटेरा की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











