रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार की और भी ज़ोरदार डीटेल्स
रणवीर सिंह आजकल कपिल देव की भूमिका वाली फिल्म ’83 में व्यस्त हैं। इसके बाद वो अगले साल करण जौहर की तख्त की शूटिंग शुरू करने वाले थे। लेकिन अब वो पहले जयेशभाई जोरदार की शूटिंग शूरू भी करेंगे और तख्त की शूटिंग के पहले फिल्म खत्म भी कर देंगे।
जयेशभाई जोरदार की शूटिंग, अगले महीने से शुरू हो जाएगी। और फिल्म की शूटिंग जल्दी से जल्दी खत्म भी कर दी जाएगी। दरअसल, रणवीर सिंह को तख्त के लिए अपनी बॉडी बिल्कुल अलग तरह से बनानी होगी इसलिए वो पहे ये फिल्म पूरी करना चाह रहे हैं।

जयेशभाई जोरदार इस महीने के अंत में शुरू होगी और ये फिल्म दो महीने के शेड्यूल में पूरी कर ली जाएगी। खबर है कि अर्जुन रेड्डी स्टार शालिनी पांडे फिल्म में उनकी हीरोइन हैं। फिल्म को डायरेक्ट करेंगे दिव्यांग ठक्कर जिनका ये डेब्यू होगा।
ये फिल्म एक कॉमेडी इंटरटेनर होगी। गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने आजतक स्क्रीन पर सब कुछ दिखाया है - ड्रामा, पीरियड ड्रामा, रोमांस, निगेटिव लीड। लेकिन अगर अभी तक दर्शकों ने उनका कोई अवतार नहीं देखा है तो वो है कॉमेडी।


Click it and Unblock the Notifications