यहां होगी रणवीर सिंह की '83 की शूटिंग..कपिल देव खुद देंगे ट्रेनिंग

By Shweta

कबीर खान रणवीर को अपनी अगली फिल्म '83 वर्ल्ड कप के लिए कास्ट कर चुके हैं। हालांकि फिल्म के लिए कुछ स्टार्स की कास्टिंग अभी नहीं हुई है लेकिन जल्द ही इसे भी पूरा कर लिया जाएगा और साथ ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू की जाएगी।

Recommended Video

Ranveer Singh to play Kapil Dev in 1983 World Cup, CONFIRMED | FilmiBeat

'83 की शूटिंग का पहला शेड्यूल लंदन में होगा क्योंकि इस शहर का इस फिल्म में अपना किरदार है। फिल्म के मेकर्स असल में पूरे वर्ल्ड कप की शूटिंग पहले शेड्यूल में पूरा करना चाहते हैं।हालांकि अभी फिल्म में मोहिंदर अमरनाथ, सुनील गवास्कर और रवि शास्त्री के लिए एक्टर्स को नहीं कास्ट गया है जिनकी वर्ल्ड कप की जीत में अह्म भूमिका थी।

ranveer-singh-shoot-for-83-in-london

फिल्म के बारे में बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा है कि "हमारी पीढ़ी के लिए क्रिकेट हमेशा ग्लैमरस खेल रहा है लेकिन असल में ऐसा नहीं है। जब कबीर सर ने कहानी सुनाया तो मैं अवाक रह गया। कई तरह की मुश्किलों से लड़कर उन्होंने ये जीत हासिल की थी। एक क्रिकेट की कहानी के साथ ये एक बहुत ही अच्छी मानवीय कहानी भी है।"

इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को कड़ी ट्रेनिंग लेनी होगी और ये ट्रेनिंग कोई और नहीं बल्कि खुद कपिल देव देंगे। जाहिर है अगर कपिल देव ट्रेनिंग देंगे तो रणवीर सिंह एक बार फिर दमदार परफॉर्मेंस देंगे इसमें कोई शक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X