विंग कमांडर अभिनंदन नहीं, चीफ मार्शल सैम मानिकशॉ बनेंगे रणवीर सिंह, फिल्म की तैयारी शुरू
रणवीर सिंह का करियर जब से शुरू हुआ है तब से शानदार ही रहा है। अब उन्होंने अपनी फिल्मोग्राफी में एक और शानदार फिल्म जोड़ी है मेघना गुलज़ार की सैम मानिकशॉ के साथ। इस फिल्म में रणवीर सिंह फील्ड मार्शल सैम मानिकशॉ के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म बायोपिक ना होकर, केवल उनकी ज़िंदगी पर आधारित होगी।
सैम मानिकशॉ, 1971 के भारत - पाकिस्तान युद्ध के दौरान, भारतीय सेना के आर्मी स्टाफ के चीफ थे। इसके बाद उन्हें फील्ड मार्शल की रैंक के लिए प्रमोट किया गया। मैनिकशॉ भारत के पहले फील्ड मार्शल थे। इस समय सेना और देशभक्ति वैसे भी हिंदी सिनेमा का फेवरिट टॉपिक बन चुका है।

हाल ही में जैसे ही पुलवामा और विंग कमांडर अभिनंदन पर फिल्में बनने की खबरें आईं, फैन्स ने तुरंत ही डिमांड रखी कि वो रणवीर सिंह को अभिनंदन की भूमिका में देखना चाहेंगे। ऐसे में देखना है कि फैन्स उन्हें चीफ मार्शल की भूमिका में देखकर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।
रणवीर सिंह ने हाल ही में गली बॉय के साथ बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े हैं वहीं क्रिटिक्स और फैन्स के दिल में भी अपनी बेहतरीन अभिनय कला के साथ अपनी छाप छोड़ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications