कॉमिक्स का सुपरहीरो नागराज पर शानदार फिल्म, रणवीर सिंह बनेंगे इच्छाधारी नाग
रणवीर सिंह इस समय अपने करियर के बेस्ट फेज़ में चल रहे हैं और उनके पास बेहतरीन प्रोजेक्ट्स की लाइन है। फिलहाल वो यशराज फिल्म्स की जयेशभाई जोरदार की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
लेकिन अब उनका अगला प्रोजेक्ट फाईनल हो चुका है। रणवीर सिंह परदे पर कॉमिक्स के सुपरहीरो नागराज की भूमिका में दिखाई देंगे। ये फिल्म बनाएंगे करण जौहर और फिल्म पर काम शुरू हो चुका है।

जब से फैन्स ने ये खबर सुनी है, उनकी तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रह गया। दरअसल, नागराज सबका फेवरिट सुपरहीरो था और अब उसे परदे पर देखना फैन्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।
नागराज एक इच्छाधारी सांप था जिसके पास ढेर सारी शक्तियां थीं और उन शक्तियों का इस्तेमाल वो बुराई से लड़ने और दुनिया बचाने के लिए करता था। अब उसे परदे पर देखना वाकई दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications











