बैक टू बैक चौथी ब्लॉकबस्टर भी FINAL- धमाका करने वाले हैं ये सुपरस्टार
पद्मावत में यदि किसी ने सबसे ज्यादा तारीफ बटोरी है तो वह हैं रणवीर सिंह। अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में रणवीर ने पूरे इंडस्ट्री को बता दिया कि वह कितनी शिद्दत के साथ अभिनय करते हैं। शायद इसी का नतीजा है कि फिलहाल रणवीर के पास फिल्मों की लाइन लगी है।
10 दिन और BOX OFFICE पर तूफान, पद्मावत का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन!
पद्मावत के बाद रणवीर सिंह के पास 3 बड़ी फिल्में हैं। वहीं, ताजा खबरों की मानें बेफिक्रे के बाद रणवीर एक बार फिर यशराज फिल्म्स से हाथ मिलाने वाले हैं। फिल्म का नाम होगा फौजिया। सूत्रों की मानें तो फिल्म में रणवीर एक सरदार की भूमिका में दिखेंगे।

जल्द ही फिल्म की आाधिकारिक घोषणा की जाएगी और यह अगले साल फ्लोर पर भी चली जाएगी। हम्मम.. कोई शक नहीं कि रणवीर आने वाले दो सालों तक बॉलीवुड पर फुल राज़ करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications