लॉकडाउन के खुलते ही रणवीर सिंह के लिए होगा बहुत मुश्किल समय
रणवीर सिंह इस समय तो लॉकडाउन के चलते घर बैठकर दीपिका पादुकोण के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं लेकिन लॉकडाउन के बाद उनके सामने कठिन समय आने वाला है।
दरअसल, रणवीर सिंह को संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म बैजू बावरा रीमेक के लिए अप्रोच किया था और माना जा रहा था कि रणवीर अपनी डेट्स भी भंसाली को दे देंगे।

वहीं दूसरी तरफ, रणवीर सिंह करण जौहर की तख्त की शूटिंग शुरू करने वाले थे लेकिन लॉकडाउन के बाद इन दोनों फिल्मों का काम क्लैश करेगा और रणवीर को या तो एक चुनना होगा या फिर वापस डेट्स मैनेज करनी होगी।
दिलचस्प ये है कि दोनों ही फिल्में पीरियड ड्रामा है और दोनों ही डायरेक्टर रणवीर के खास हैं। ऐसे में रणवीर इस मुसीबत से कैसे निकलेंगे ये तो लॉकडाउन के बाद ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











