अब रणवीर सिंह का बनेगा स्टेच्यु..वो भी पेरिस में!
बेफिक्रे एक्टर रणवीर सिंह का पेरिस के म्यूज़ियम में मोम स्टेच्यु बनाया जाएगा।
रणवीर सिंह और वाणी कपूर की आने वाली फिल्म बेफिक्रे की शूटिंग फ्रांस के कई शहरों में हुई है। वहां पर रणवीर सिंह को इतना ज्यादा पसंद कर लिया गया कि रणवीर अब वहां के म्यूजियम में भी अपनी जगह बना रहे हैं। जी हां..खबर है कि पेरिस के एक म्यूजियम में रणवीर सिंह का मोम का पुतला रखा जाएगा।

रणवीर सिंह के एक फैन क्लब ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें रणवीर सिंह का उनका मोम का पुतला बनाने के लिए नाप लिया जा रहा है। अब इस बात को देखकर तो हम पक्का कहेंगे कि आदित्य चोपड़ा वाकई में काफी खुश होने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications