रणवीर सिंह ने की अगली फिल्म की घोषणा- धमाकेदार रीमेक के लिए निर्देशक शंकर ने किया लॉक, जानें डिटेल्स
तमाम अफवाहों के बाद अब रणवीर सिंह ने अपनी आगामी फिल्म की घोषणा कर दी है। तमिल सिनेमा के जाने माने निर्देशक एस शंकर ने अपनी अगली फिल्म के लिए रणवीर सिंह को लॉक कर लिया है। यह फिल्म साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म अन्नियन (Anniyan) की हिंदी रीमेक होगी। यह एक पैन- इंडिया फिल्म होगी, जो 2022 के मध्य से फ्लोर पर आएगी।
शंकर भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक हैं। उन्होंने कई मेगा बजट तमिल फिल्में जैसे रोबोट, 2.0, शिवाजी का निर्देशन किया है। उनकी फिल्म 2.0 में रजनीकांत के साथ बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार दिखे थे।

अन्नियन 2005 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म में एक्टर शंकर और विक्रम की जोड़ी देखी गई थी। इसका हिंदी डब वर्जन अपरिचित भी टीवी पर दिखाई जाने वाली सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। वहीं, अब इसके हिंदी रीमेक में रणवीर सिंह दिखने वाले हैं। इस फिल्म को जयंतीलाल गाडा प्रोड्यूस करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











