सलमान खान नहीं- अली अब्बास जफर की अगली फिल्म में होंगे ये सुपरस्टार!
गुंडे जैसे एक्शन फिल्म के बाद रणवीर सिंह और निर्देशक अली अब्बास जफर एक बार फिर साथ आने वाले हैं। खबरों की मानें तो अली और रणवीर एक कॉमेडी फिल्म लेकर आएंगे। यह एक कॉमेडी से भरपूर और बड़े स्तर की फिल्म होगी। जिसके लिए अली अब्बास जफर को रणवीर सबसे फिट लगे। इस फिल्म में रणवीर एक बार फिर काफी अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं।
सुई धागा का एक हफ्ता पूरा- वरूण धवन की फिल्म 100 करोड़ पार
गुंडे के बाद, अली अब्बास जफर ने सलमान खान के साथ बैक टू बैक दो 300 करोड़ी फिल्में दी हैं- सुल्तान और टाईगर जिंदा है। दोनों फिल्में ब्लॉकबस्टर रही। वहीं, फिल्म 'भारत' के साथ अली और सलमान हैट्रिक बनाने वाले हैं।

वहीं, रणवीर सिंह की बात करें तो फिलहाल वो सिंबा में व्यस्त हैं। रोहित शेट्टी की सिंबा में रणवीर पुलिस अफसर का किरदार अदा कर रहे हैं और काफी दबंग नजर आ रहे हैं। सिंबा के साथ साथ फिलहाल रणवीर कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं और 2020 तक की रिलीज डेट बुक किया जा चुका है।
यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं रणवीर सिंह -


Click it and Unblock the Notifications