दिल धड़कने दो में अनुष्का की एंट्री से सबसे ज्यादा खुश थे रणवीर!
हमारे बॉलिवुड में पिछले कुछ समय से एक्स गर्लफ्रैंड, ब्वॉयफ्रैंड के साथ दोबारा से ऑनस्क्रीन नज़र आने का एक चलन सा शुरु हो गया है। सितारों के लिए अब उनके इमोशन उनकी फिल्म की सफलता से ज्यादा इंपोर्टेंट नहीं हैं। रणवीर सिंह ने भी फिल्म दिल धड़कने दो के लिए कुछ यही एटीट्यूड अपनाया जब अनुष्का शर्मा संग उनकी पेयरिंग की गयी।
रणवीर सिंह ने इंटरव्यू के दौरान कहा- अनुष्का शर्मा का किरदार फिल्म दिल धड़कने दो का सबसे कूल और बेहतरीन किरदार है। वो जब भी स्क्रीन पर आएंगी लोगों को बस मजा ही आ जाएगा। मैं बहुत खुश था जब अनुष्का शर्मा की कास्टिंग हुई क्योंकि इस किरदार के लिए वो ही सबसे ज्यादा डिसर्विंग थीं।
रणवीर सिंह की मौजूदा गर्लफ्रैंड दीपिका पादुकोण भी अपने एक्स ब्वॉयफ्रैंड रणबीर कपूर के साथ आजकल स्क्रीन शेयर करने में किसी तरह की कोई नर्सवनेस नहीं दिखातीं। स्क्रीन पर इस जोड़ी ने हर बार सफलता ही देखी है और यही वजह है कि निर्दशक इस जोड़ी को बार बार दिखाना चाहते हैं।
अब रणवीर भी सालों बाद दोबारा से अनुष्का शर्मा के साथ नज़र आने वाले हैं देखते हैं सालों बाद भी इस जोड़ी के बीच वो ही कैमिस्ट्री मौजूद है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications


