..................... Ranveer Singh thanks fans for heartwarming wishes, intends to ‘come back stronger’ - Hindi Filmibeat

घायल रणवीर सिंह ने फैंस को ट्विटर पर बोला शुक्रिया, कहा अब पहले से ठीक हूं, आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी मे

हिंदी फिल्मों मे तेजी से अपना नाम और अभिनय का झंडा फहराने वाले अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनो कुछ मुसीबतों से गुजर रहे है। बता दे कि हाल ही में उनको एक फुटबॉल मैच के दौरान कंधे में चोट लग गई थी जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था।

बता दें कि फिलहाल अब रणवीर काफी ज्यादा ठीक हो चुके है और अपनी फिल्मी दुनिया में वापस आने की तैयारी कर रहे है। बता दे कि अस्पताल से वापस आते ही उन्होने अपनें फैंस का दिल से शुक्रिया अदा किया है। रणवीर सिंह की इस चोट की वजह से उनको काफी कुछ कैंसल करना पड़ा है।

Ranveer singh, रणवीर सिंह

हाल ही में आयोजित होने वाले आईपीएल सेरेमनी में रणवीर सिंह परफॉर्म करने वाले थे लेकिन अब वो इसमें परफॉर्म नहीं कर पाएंगें।

रणवीर सिंह के करीबियों से ये पता चला था कि रणवीर सिंह कि कई मेडिकल जांचे हुई थी और उनकी रिपोर्ट्स देखकर डॉक्टर्स ने उनको आईपीएल में परफॉर्म करने से मना किया था।

उनका कहना था कि ऐसा करने से इंजरी में और भी दिक्कत आ सकती है। बता दें कि जैसे ही रणवीर सिंह के घायल होने की खबरें आई थी तो उनके फैंस ने बेस्ट विशेज की लाइन लगा दी थी।

उनका पूरा सोशल मीडिया मीडिया अकाउंट शुभकामनाओं से भरा हुआ था। इसी बात को देखते हुए रणवीर सिंह ने ट्विटर पर एक पोस्ट अपने चाहने वालों के लिए लिखा है। रणवीर ने लिखा है कि दुवाओं के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया और अब मैं बिल्कुल ठीक हू।

अपने फैंस से आगे बोलते हुए रणवीर ने कहा कि मैं जल्द ही आपको सामने फिर से आउंगा और मै सबसे बहुत प्यार करता हू। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पद्मावत में रणवीर सिंह की परफॉर्मेस से लोगों के दिलों पर राज करने वाले रणवीर सिंह की शोहरत इस फिल्म से कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ गई है।

इस फिल्म के बाद रणवीर कई और फिल्मों के लए बुक हो गए और लगातार उनको बेस्ट ऑफर्स आ रहे है। फिलहाल रणवीर फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग कर रहे है औऱ उसके तुरंत बाद वो एक सुपरकॉप एक्शन, ड्रामा फिल्म सिम्बा में नजर आएंगे और उसके रोहित शेट्टी डायरेक्ट करने वाले है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X