'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को मिल रहा प्यार देख इमोशनल हुए रणवीर सिंह, फैंस को कहा- 'थैंक यू'

Ranveer Singh thanks fans: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज के बाद से ही छाई हुई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने रॉकी रंधावा का किरदार न सिर्फ निभाया है बल्कि उससे हर तरफ बवाल भी मचा दिया है। फिल्म में उनके किरदार को लोग खूब पसंद और प्यार कर रहें है। बल्कि इसे रणवीर के शानदार करियर के बेस्ट प्रदर्शनों में से एक माना जा रहा है।
रणवीर ने कहा- यह मेरी कल्पना से परे था
ऐसे में दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए, रणवीर कहते हैं, "मैं इस मिल रहे प्यार से बहुत खुश हूं। सच कहूं तो यह मेरी कल्पना से परे था। हॉल में लोग हंस रहे थे, रो रहे थे और रॉकी के लिए चीयर कर रहे थे। मैंने इसे अपनी आंखों से देखा और यह सच था। यह देखना दिल को छू लेने वाला था, एक जैसी भावनाओं और उमड़ती प्रतिक्रियाओं ने मुझे बहुत ज्यादा खुशी से भर दिया। मेरा दिल में बहुत आभार है।"
रॉकी रंधावा बनकर लूटी तारीफें
बता दें कि सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि फिल्म क्रिटिक भी रॉकी के रूप में रणवीर के अभिनय की भरपूर प्रशंसा कर रहे हैं। रॉकी रंधावा के किरदार में रणवीर सिंह पूरी तरह से जंचे हैं। वह मजेदार वन लाइनर्स भी उतनी ही सहजता से मार लेते हैं, जितनी खूबसूरती से भावुक दृश्यों को निभाते हैं। उनके किरदार में एक अल्हड़पन के साथ संवेदनशीलता है और रणवीर ने इसे बखूबी दिखाया है।
बता दें, करण जौहर के निर्देशन में बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर पांच दिनों में 60 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाकर रखी है।


Click it and Unblock the Notifications











