मगधीरा के हिन्दी रीमेक में काम करेंगे रनवीर सिंह
तेलगु की पुरस्कार विजेता फिल्म मगधीरा की हिन्दी रीमेक में बॉलीवुड अभिनेता रनवीर सिंह अभिनय करते नजर आएंगे। एस एस राजमौली के निर्देशन में बनी इस ऐतिहासिक रोमांटिक फिल्म का अधिकार विकास बहल और अनुराग कश्यप की कंपनी ने खरीद लिया है।
बहल ने बताया कि फैन्टम पर मगधीरा हमारे लिए एक जूनूनी परियोजना है और हमलोग इस फिल्म को फिर से बनाने का अधिकार प्राप्त कर काफी खुश हैं। यह अच्छी बात है कि रनवीर इस फिल्म में है। वह एक जूनूनी प्रेमी, सिपाही और उसी समय एक मनोरंजन करने वाला अदाकार है।
इस फिल्म के रीमेक के लिए मगधीरा के सभी बड़े प्रशंसकों का समर्थन प्राप्त है जिसमें अल्लू अरविंद, मूल फिल्म के निर्माता भी शामिल हैं। इस फिल्म में रनवीर सिंह के आने से पहले अफवाहों का बाजार गर्म था कि रणवीर कपूर इस फिल्म में अभिनय करेंगे।
इस साल मगधीरा की शूटिंग शुरू हो जाएगी और इसका बजट 50 करोड़ रुपया रखा गया है। इस फिल्म के लिए बहल ने अभी तक किसी अभिनेत्री को नहीं लिया है।


Click it and Unblock the Notifications