रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी को कहा हैवान..पढ़िए पूरी खबर
रणवीर सिंह ने पद्मावती के अपने रोल के बारे में बात की और अलाउद्दीन खिलजी को साथ ही हैवान भी कहा।
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर इन दिनों पद्मावती की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग जोरो शोरों से चल रही है। तीनों ही स्टार्स ने फिल्म से जुड़े अपने कैरेक्टर के बारे में कोई बात नहीं की है और जाहिर है कि इसका सारा क्रेडिट फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को जाता है।
लेकिन अच्छे मूड में होने के कारण रणवीर सिंह ने अपने कैरेक्टर अलाउद्दीन खिलजी के बारे में बात की और कहा कि "क्या इंसान था वो..विश्वास नहीं होता कि उसने क्या क्या किया। वो बेहद डरावना इंसान था। उसे तो इंसान बुलाया भी नहीं जा सकता..उसे हैवान बुलाना चाहिए।"

अच्छी बात ये है कि आखिरकार किसी ने तो पद्मावती में अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की । इससे कम से कम ये तो पता चला कि रणवीर सिंह का निगेटिव किरदार फिल्म में काफी खतरनाक होने वाला है। कम से कम रणवीर की बातों से तो हम ये कह ही सकते हैं।
फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर लीड रोल में हैं और फिल्म नवंबर 2017 में रिलीज होगी। संजय लीला भंसाली की ये फिल्म पहले ही लगातार काफी कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुकी है लेकिन दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications