Ranveer Singh ने बताया कौन थी उनकी पहली क्रश, अपने सबसे बड़े दुश्मन का भी किया खुलासा!

ranveer-singh-talked-about-his-first-crush-and-reveals-he-failed-in-maths-in-school

Ranveer Singh: रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में आलिया, रणवीर और करण जौहर ने फिल्म की रिलीज से पहले IIMUN के लिए छात्रों के साथ बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने 'नेवर हैव आई एवर' गेम खेला। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी अपने टीचर पर क्रश था।

इस पर आलिया और करण ने 'नहीं' कहकर जवाब दिया। वहीं, दूसरी ओर, रणवीर ने जवाब देते हुए 'हां' कहा, और बताया, "मैं पहली कक्षा में था। लर्नर्स एकेडमी, बांद्रा से मिस मेलरोज़ मैकगिल। यदि आप इसे देख रही हैं, तो मैं बताना चाहता हूं कि मेरे दिल में अभी भी आपके लिए एक बहुत खास जगह है।"

मैथ्स को बताया अपना सबसे बड़ा दुश्मन

इतना ही नहीं, एक दूसरे इवेंट में रणवीर सिंह ने अपने सबसे बड़े दुश्मन का भी खुलासा किया। एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां रणवीर अपने मैथ के नंबर्स बताते हुए नजर आ रहे हैं। बचपन की यादें शेयर करते हुए रणवीर ने मैथ को अपना सबसे बड़ा दुश्मन भी बता दिया है। उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें मैथ में जीरो यानि अंडा मिला था।

बताया मैथ्स में कितने मिले थे मार्क्स

ऑडियंस से बात करते हुए रणवीर पूछते हैं कि और कोई है जो मैथ्स में 100 में 0 (जीरो) लाया है?" फिर वो बोलते हैं "मैं लाया हूं.. जिसको मिला था मैथ्स में जीरो और बात करने पर माइनस दस तो, सौ में माइनल दस." रणवीर की बातें सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। रणवीर का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Read more about: ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X