VIDEO: जब दीपिका से शादी की बात पर झल्ला गए रणवीर सिंह.. Ooppss!
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के फैंस के लिए हम एक गुड न्यूड़ लेकर आए हैं। जी हां..और वो गुड न्यूज़ ये है कि रणवीर तीन महीने बाद इंडिया वापस आ गए हैं। रणवीर पिछले तीन महीने से अपनी आने वाली फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग के लिए पेरिस में थे।

बात आई है रणवीर सिंह की, और दीपिका पादूकोण का ज़िक्र न हो ऐसा कैसे हो सकता है। रणवीर की वापसी होते ही जब मीडिया ने उन्हें देखा तो बस शुरू हो गया दीपिका और उनके अफेयर का ज़िक्र। इसी के साथ शुरू हो गए उनके शादी के सवाल। ऐसे में रणवीर ने क्या जवाब दिया, ये बेहद इंट्रस्टिंग है।
Shhhh.. कैटरीना कैफ का बर्थडे प्लान.. सिर्फ सलमान.. NO रणबीर!
दरअसल, जैसे ही रणवीर को मीडिया ने मुंबई एयरपोर्ट पर देखा तो उनसे उनकी और दीपिका की शादी की खबरों के बारे में जानना चाहा। तो ऐसे में रणवीर ने बड़ी ही स्मार्टनेस से जवाब दिया 'अरे क्या बात कर रहे हो यार...सुबह सुबह नींद भी पूरी नहीं नहीं हुई'। बाद में रणवीर ने बताया 'अब आया हूं तो पता चलेगा'। वेल...ये तो अक्सर ही होता है कि दीपिका का जिक्र आए और रणवीर उन सवालों को टाल दें। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया।
आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच शुरू हुआ प्रेम सम्बन्ध अब अपने पूरे शुमार पर पहुंच चुका है। बीते दिनों आइफा अवार्ड्स के समय भी दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह को फ़्लाइंग किस देती कैमरे में कैद हुई थी। अब दोनों जल्द दोनों की शादी की खबर जंगल में आग की तरह फैल रही है।


Click it and Unblock the Notifications











