Pics: इधर अवार्ड ना मिलने से शाहिद ने गुस्से में छोड़ा शो, उधर अवार्ड्स से भर गई रणवीर की गाड़ी

हाल ही में हुए स्टार स्क्रीन अवार्ड्स में रणवीर सिंह की गली बॉय ने शानदार प्रदर्शन किया और रात के सारे मुख्य अवार्ड्स गली बॉय ने अपने नाम किए थे। बेस्ट एक्टर पॉपुलर, बेस्ट एक्ट्रेस पॉपुलर, बेस्ट डायरेक्टर से लेकर बेस्ट न्यूकमर, बेस्ट म्यूज़िक, लिरिक्स, छायांकन, डॉयलॉग्स सब अपने नाम किया।

अब ज़ाहिर सी बात है कि गली बॉय की टीम इतने सारे अवार्ड्स एक साथ कहां ले जाती और कैसे। तो रणवीर सिंह की ये तस्वीर वायरल हो रही है जहां वो कार की डिग्गी में अवार्ड्स भर कर ले जा रहे हैं।

ranveer-singh-takes-home-a-car-full-of-awards

लेकिन ये रात सबके लिए इतनी खुशमिज़ाज़ नहीं थी। जहां एक तरफ रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर पॉपुलर का अवार्ड मिला वहीं शाहिद कपूर को कबीर सिंह के लिए ये अवार्ड दिए जाने का वादा पहले ही किया जा चुका था।

ऐसे में ऐन मौके पर जब शाहिद को ये अवार्ड नहीं मिला तो वो इतना गुस्सा हुए कि दनदनाते हुए अवार्ड शो छोड़ कर चल दिए। शाहिद का पारा इतना चढ़ चुका था कि उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस तक रिकॉर्ड नहीं की।

हालांकि इस खबर का खंडन करते हुए शाहिद कपूर के प्रवक्ता का कहना है कि शाहिद की तबीयत खराब हो गई थी इसलिए उन्हें शो छोड़कर जाना पड़ा था और इसका कोई और कारण नहीं था।

बहरहाल, रणवीर सिंह ने अपने काम से हर साल लोगों का दिल जीता है और इसका रिज़ल्ट होती है ये चमचमाती ट्रॉफियां जो हर साल उनके खाते में आती रही हैं। बॉलीवुड में रणवीर सिंह को 10 साल का समय हो चुका है और हर साल रणवीर ने खुद को पिछले साल से बेहतर ही साबित किया है -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X